Sunday, May 31, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

मौर्य सहित भाजपा के बागी विधायक सपा में शामिल, अखिलेश बोले, बाबा जी से कैच छूटा’

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
January 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, देश
मौर्य सहित भाजपा के बागी विधायक सपा में शामिल, अखिलेश बोले, बाबा जी से कैच छूटा’
Share the news

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बगावत करने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में हाल ही में इस्तीफा देने वाले तमाम विधायकों एवं पूर्व विधायकों ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में मौर्य के अलावा पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी और विधायक भगवती सागर सहित भाजपा एवं अपना दल के कुछ विधायकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश ने पूर्व मंत्री मौर्य और सैनी के अलावा भाजपा छोड़ने वाले पांच विधायकों भगवती प्रसाद सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, डॉ मुकेश वर्मा और ब्रजेश कुमार प्रजापति एवं अपना दल के विधायक चैधरी अमर सिंह को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस दौरान सपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायकों में अली यूसुफ अली, राम भारती, नीरज मौर्या, हरपाल सैनी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह पटेल और पूर्व राज्य मंत्री विद्रोही धनपत राम मौर्य के अलावा बलराम सैनी (पूर्व एमएलसी) सहित अन्य नेताओं सपा में शामिल हो गये।

यह भी पढ़ें 👉

बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपियों की ‘डिफॉल्ट जमानत’ रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के आदेश

बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपियों की ‘डिफॉल्ट जमानत’ रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के आदेश

May 6, 2026
हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान, ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ अवॉर्ड से सम्मानित

हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान, ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ अवॉर्ड से सम्मानित

April 26, 2026
लालकुआं यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें निरस्त व आंशिक रूप से संचालित

लालकुआं यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें निरस्त व आंशिक रूप से संचालित

April 5, 2026
बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण : अगली संभावित सुनवाई 28 अप्रैल को

बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पुनर्वास के लिए लगेंगे कैंप, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई

February 28, 2026

नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद अखिलेश ने समर्थकों के भारी हुजूम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री को क्रिकेट खेलना नहीं आता है, लेकिन आता भी होता तो उनसे अब कैच छूट गया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लगातार विकेट गिर रहे हैं और भाजपा वाले ऐसे हिट विकेट हुये कि उन्हें हमारे नेताओं की रणनीति नहीं समझ पाये। उन्होंने कहा, “आगामी चुनाव में 80 बनाम 20 प्रतिशत की बात करने वालों को बताना चाहता हूं कि 80 प्रतिशत लोग तो पहले ही सपा गठबंधन के साथ थे, मौर्य जी की बात सुनकर अब बाकी बचे 20 प्रतिशत भी हमारी तरफ ही आ गए है।”

गौरतलब है कि हाल ही में योगी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि इस चुनाव में 80 बनाम 20 प्रतिशत में मतों का बंटवारा होगा। उनका आशय था 80 प्रतिशत मत भाजपा के खाते में और 20 प्रतिशत विरोधी दलों के पास जायेंगे। अखिलेश ने कहा, “अब समाजवादी और अंबेडकरवादी एक जगह आ गये हैं। अब हमें लगता है कि 400 सीटें सपा गठबंधन को मिल जायेंगी।” इस दौरान स्वामी ने योगी को चुनौती देते हुये कहा, “इस चुनाव में मुकाबला 15 और 85 प्रतिशत का है। 85 तो हमारा है और 15 में भी बंटवारा है।”

उन्होंने योगी सरकार पर दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों का आरक्षण निष्प्रभावी करने का आरोप लगाते हुये कहा कि इस सरकार में आवेदन और विज्ञापन जारी किये बिना ही आरक्षित वर्ग की सीट, सामान्य वर्ग को दे दी गयी। उन्होंने कहा कि अब सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रहे हैं, जिससे आरक्षण अपने आप खत्म हो जाये। स्वामी ने कहा, “योगी जी को मैं ये कहना चाहता हूं, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर पाप करोगे और दुहाई दोगे हिंदू की, क्या आप की नजर में कुछ बड़ी जाति के लोग ही हिंदू हैं। क्या अनुसूचित जात के लोग हिंदू नही है, पिछड़े वर्ग के लोग हिंदू नही है। यदि ये लोग हिंदू हैं तो इनका आरक्षण क्यों निगल लिया गया।”


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Previous Post

चुनाव आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिये अधिसूचना जारी की

Next Post

अंगीठी से निकली गैस में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत

Next Post
अंगीठी से निकली गैस में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत

अंगीठी से निकली गैस में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In