चुनाव आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिये अधिसूचना जारी की

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के लिये शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी।

जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही उम्मीदवारों द्वारा नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी। अधिसूचना के अनुसार 21 जनवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांक पत्रों की जांच 24 जनवरी को की जायेगी।

Advertisement

चुनाव आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिये अधिसूचना जारी की

नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 27 जनवरी नियत की गयी है। जबकि 10 फरवरी को मतदान होगा। कोरोना संकट को देखते हुये इस बार मतदान की अवधि को एक घंटा बढ़ाया गया है। इसके तहत सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान होगा।

पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ और गौतमबुद्धनगर जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News