केदारनाथ धाम/देहरादून। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंचे। करीब 9 बजे वायु सेना के हेलिकॉप्टर से उन्होंने वीआईपी हैलीपैड पर लैंडिंग की। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक विशाखा ने उनका स्वागत किया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231021-WA0009-1024x682.jpg)
हैलीपैड से उतरते ही उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र एवं आपदा की जानकारी लेना शुरू कर दिया। मंदिर के समीप तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रूद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)