राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के तहत प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के आसपास फैले अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए बड़ा अभियान चलाया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने किया।कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम और बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी मौके पर मौजूद रहे। 

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त संदेश दिया है, ताकि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के दौरान शहर की साफ-सफाई और सुव्यवस्था बनी रहे। कार्रवाई के दौरान टीम ने सभी अस्थाई ढांचों और दुकानों को हटाकर रेलवे स्टेशन क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए प्रशासन का यह कदम शहर को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाइयों से अवैध अतिक्रमण पर सख्ती से लगाम लगाई जाएगी।

राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय खेलों की तैयारी: हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई

Read more

Local News