
संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/ हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के बुलंद हौसलों को तोड़ने के लिए अपनी कमर कस ली है।
जिसमें आज नगर निगम ने वृद्ध स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाया की शुरुआत तिकोनिया चौराहे से की। यह निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलो को हटाया तथा आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। अभियान में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिस्ट चंदन सिंह सिजवाली, वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा। इस दौरान निगम अधिकारियों व व्यापारी नेताओ में खासी झड़प भी होई। तथा निगम अधिकारियों ने बॉम्बे क्रोकरी से सामने बने नाले पर बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बने के लिए पुलिस पीकेट बनने की बात कही।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
