Monday, September 21, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

महल सिंह हत्याकांड: कनाडा से रची गयी थी हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
October 18, 2022
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
महल सिंह हत्याकांड: कनाडा से रची गयी थी हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। उत्तराखंड की उधमसिंह नगर पुलिस ने काशीपुर के कुंडेश्वरी में हुए महल सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या आर्थिक दबदबा बनाने के चलते की गयी है। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश का भी खुलासा हुआ है। पुलिस उप महानिरीक्षक (कुमाऊं परिक्षेत्र) डा. नीलेश आनंद भरणे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीएस ने मंगलवार को काशीपुर में इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि इस घटना की पूरी साजिश कनाडा से रची गयी व आर्थिक दबदबे को कायम करने की होड़ के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ पार्टनरशिप में एकता नामक स्टोन क्रेशर संचालित करता है। कनाडा में रहने वाला हरजीत सिंह उर्फ काले उसमें हिस्सेदारी चाहता था लेकिन महल सिंह उसका विरोध करता रहा। इसी को देखते हुए हरजीत ने कुछ दिन पहले महल सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

हरजीत सिंह ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिये स्वयं शूटर उपलब्ध कराये और इसके लिये स्थानीय स्तर पर एकता स्टोन क्रेशर में मुंशी का काम करने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के प्रभजोत सिंह उर्फ पन्नू का सहारा लिया। काले ने हत्याकांड से पहले प्रभजोत को आधुनिक हथियार मुहैया कराये। डीआईजी भरणे ने बताया कि हत्या आधुनिक 30 एमएम की पिस्तौल से की गयी है। पूरे भारत में अभी तक 30एमएम पिस्तौल का प्रयोग नहीं किया गया है। पन्नू को ही भाड़े के शूटरों को ठहराने और उनके लिये मोटर साइकिल मुहैया करवाने की भी जिम्मेदारी दी गयी। घटना से पहले पन्नू पूरी तरह से कनाडा में रह रहे हरजीत सिंह उर्फ काले के पूरे संपर्क में रहा और उसके इशारे पर चलता रहा। घटना की एक रात पहले शूटर काशीपुर पहुंचे और पन्नू स्वयं रेलवे स्टेशन से शूटरों को हरजीत के घर तक ले गया। घटना को अंजाम देने से पहले शूटरों ने मृतक के घर की पूरी रेकी की। साथ ही प्रभजोत पूरी व्यवस्था कर घटना वाले दिन सुबह सुबह अपने साथियों के साथ केदारनाथ की यात्रा पर निकल गया।

जब महल सिंह घर के बाहर सुबह 8.30 बजे अखबार पढ़ रहा था तो शूटरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गये लेकिन उनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात को प्रभजोत सिंह पन्नू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरार होने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि इस साजिश में महिला रजविंदर कौर सुखदेव सिंह उर्फ सेवी ने भी पन्नू का साथ दिया। पुलिस ने पन्नू के साथ ही दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद शूटर फरार हो गये। पुलिस पंजाब तक उनका पीछा कर रही है। पूरे प्रकरण में हरजीत सिंह काले व उसका पुत्र तनवीर व दो शूटर वाछिंत हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही विदेश में रहने वाले साजिशकर्ताओं के प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जायेगी तथा संपत्ति के जब्तीकरण व ध्वस्तीकरण की भी कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

शिमला चोरी का माल रुद्रपुर में बरामद, चार आबकारी कर्मी गिरफ्तार

शिमला चोरी का माल रुद्रपुर में बरामद, चार आबकारी कर्मी गिरफ्तार

September 21, 2026
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

September 21, 2026
यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, ईवी चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन

यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, ईवी चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन

September 21, 2026
कार्मिकों का विवरण नहीं दिया तो सितंबर का वेतन रुकेगा

कार्मिकों का विवरण नहीं दिया तो सितंबर का वेतन रुकेगा

September 21, 2026
Previous Post

केदारनाथ के पास हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित सात की मौत

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुने गये

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुने गये

ब्रेकिंग न्यूज़: मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुने गये

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub