
नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं।मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे शशि थरूर को 1072 वोट मिले।
वहीं, 416 वोट अमान्य हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुई वोटिंग में कुल 9385 डेलिगेट्स ने वोट डाले थे। कांग्रेस को 24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रहे थे।

