जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने शुरू की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद की मुहिम, 50 लाख जुटाने का लक्ष्य

हल्द्वानी। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जमीअत उलेमा-ए-हिंद (मौलाना अरशद मदनी) सूबा उत्तराखंड ने 50 लाख रुपये की राहत मुहिम का एलान किया है। इस मुहिम को नैनीताल जिले की जमीयत लॉबी ने समर्थन देते हुए जनता से अपील की है कि वे आगे आकर उदारता के साथ सहयोग करें और पीड़ितों के लिए दुआएँ भी करें। जमीअत की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि पंजाब की त्रासदी ने लाखों लोगों को बेघर और बेहाल कर दिया है, ऐसे में समाज का फर्ज है कि इंसानियत के नाते उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।

इस राहत मुहिम का समर्थन करते हुए जिला नैनीताल के मौलाना मुकीम कासमी (जिला सदर), मौलाना क़ासिम (जिला सेक्रेटरी), मौलाना आसिम (शहर सदर हल्द्वानी), मुफ्ती लुकमान (सेक्रेटरी शहर हल्द्वानी), मुफ्ती अजमल (सदर नैनीताल), मुफ्ती फ़ौज़न (सेक्रेटरी नैनीताल), मौलाना अब्दुल कुदूस (सदर रामनगर), मौलाना कमर (सेक्रेट्री रामनगर), मुफ्ती गुफरान (सदर बरहनी) और कारी फिरासत (सेक्रेट्री कालाढूंगी) सहित कई उलेमा-ए-कराम ने अपील जारी की है। उन्होंने जनता से कहा है कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित भाइयों की मदद के लिए आगे आएं और इस राहत मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों को सहारा दिया जा सके।

Read more

Local News