अतिक्रमण का सर्वे अभिलेखों व नक्शो के अनुसार करने के निर्देश

हल्द्वानी। डीएम वंदना ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, आवास, आर्थिक सहायता के साथ ही लगभग 67 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण का सर्वे अभिलेखों व मैप के अनुसार करने में राजस्व विभाग व अन्य विभागों का सहयोग लेने के उपरान्त ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विकास खण्ड ओखलकांडा के लोगों ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा हैडाखान सड़क का मामला उठाया। जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि हैड़ाखान सड़क मार्ग के तात्कालिक अस्थाई सुधार कार्य प्रान्तीय खण्ड नैनीताल को कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। वहीं लोनिवि भवाली के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त भागों का सर्वे कर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा हैडाखान मार्ग के लिए वन भूमि हस्तान्तरण को केन्द्र सरकार को पत्र भेजा गया है। नंधौर खनन समिति नंधौर में खनन से पूर्व खनन रास्ते बनाने, श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही गेटों में पेयजल की व्यवस्था की मांग की। डीएम वन विभाग के साथ ही सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को नंधौर की व्यवथाओं को चाक चैबंद करने के निर्देश दिये। दुर्गापालपुरपरमा के ग्रामीणों ने दुर्गापालपुरपरमा में मुख्य मार्ग पर कैनाल रोड में अतिक्रमण के कारण परेशानियों को देखते हुए कैनाल नहर से अतिक्रमण हटाने की मांग की। डीएम अधिशासी अभियंता सिचाई को सर्वे कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को जिन सड़कों में लीकेज के कारण सड़के खराब हुई हैं, उनकी सूची शीघ्र जलसंस्थान को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

अतिक्रमण का सर्वे अभिलेखों व नक्शो के अनुसार करने के निर्देश

गौशाला में भेजे जायें आवारा सांड हल्द्वानी। डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को शहर में आवारा सांडों को एक सप्ताह के भीतर गौशाला में भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नई गौलाशा निर्माण नगर निगम द्वारा शीघ्र किया जायेगा, जिससे आवारा पशुओं का स्थाई समाधान मिल सके।

Read more

Local News