शहर में विगत दिनों वाहन चोरी व लूट की घटनाओं में मुल्वविज़ शातिर अपराधी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहर में विगत दिनों वाहन चोरी व लूट की घटनाओं में मुल्वविज़ शातिर अपराधी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहर में विगत दिनों वाहन चोरी व लूट की घटनाओं में मुल्वविज़ शातिर अपराधी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता- अरक़म सिद्दीक़ी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। शहर में विगत दिनों हुई वाहन चोरी, लूट आदि घटनाओ को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को नैनीताल पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने रामलीला ग्राउंड, मंगल पड़ाव से एक्टिवा स्कूटी चुराकर नैनीताल रोड स्थित एसडीएम कोर्ट के पास एक महिला से पर्स लूट की घटना को भी अंजाम दिया, वही इसके अलावा रामपुर रोड आईटीआई व जीआरपी काठगोदाम से भी स्कूटी चोरी की।

साथ ही जज फार्म के पास से भी एक महिला का पर्स लूट की भी घटना को अंजाम दिया है, यही नहीं आरोपी ने गैस गोदाम के पास से भी बुजुर्ग महिला से पर्स लूटने की घटना को अंजाम देने वाला। आरोपी ने टीपी नगर क्षेत्रान्तर्गत आने वाले मानपुर पश्चिम से 50 हज़ार रुपये की भी नगदी वाला पर्स भी चुराया है।

आरोपी ने विगत दिनों महानगर के अलग-अलग जगह व क्षेत्रों में लगभग 8 घटनाओं को अंजाम तक पहुचाने वाला शातिर अपराधी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

शहर में विगत दिनों वाहन चोरी व लूट की घटनाओं में मुल्वविज़ शातिर अपराधी को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार

वही पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि शातिर अपराधी की तलाश में 650 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, हर जगह हुलिया बदलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाला यह शातिर अपराधी आखिरकार पुलिस के हाथ में आ गया।

इधर आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस अपराधी कबि बिष्ट पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट थाना नयागांव जिला मोहाली चंडीगढ़ को चोरी व लूट की घटनाओं को स्कूटी व माल सहित गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले हल्द्वानी रहता था। जबकि 2016 से उसका परिवार चंडीगढ़ में मोहाली में शिफ्ट हो गया। लेकिन नशे की लत होने के कारण उसके द्वारा चंडीगढ़ हरियाणा में भी चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया और 30 अगस्त को हल्द्वानी आया जिसके बाद उसने यहां स्कूटी चोरी और महिलाओं से पर्स लूट की घटनाओं को अंजाम दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News