भारी बारिश अलर्ट: ऊधम सिंह नगर व पौड़ी में कल स्कूल-कॉलेज बंद, देहरादून में छुट्टी की खबर फर्जी

देहरादून/रुद्रपुर/पौड़ी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद भारी बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए ऊधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कल 12 अगस्त 2025 सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। ऊधम सिंह नगर में “रेड अलर्ट” और पौड़ी गढ़वाल में “ऑरेंज अलर्ट” जारी करते हुए प्रशासन ने नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ने और भू-स्खलन की आशंका जताई है। 

भारी बारिश अलर्ट: ऊधम सिंह नगर व पौड़ी में  कल स्कूल-कॉलेज बंद, देहरादून में छुट्टी की खबर फर्जी
भारी बारिश अलर्ट: ऊधम सिंह नगर व पौड़ी में  कल स्कूल-कॉलेज बंद, देहरादून में छुट्टी की खबर फर्जी

जिला अधिकारियों ने आदेश का कड़ाई से पालन करने और उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इधर, देहरादून में सोशल मीडिया पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी का फर्जी संदेश वायरल होने पर प्रशासन ने इसे भ्रामक करार देते हुए स्पष्ट किया कि जिले में कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिला प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों पर बीएनएस और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।

Read more

Local News