Tuesday, July 28, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

प्रदेश के मुख्या धामी पहुँचे हल्द्वानी, बोले केन्द्र ने उत्तराखण्ड को पांच वर्षों में एक लाख करोड़ की दी विकास योजनाओं की सौगात

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
November 11, 2021
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
प्रदेश के मुख्या धामी पहुँचे हल्द्वानी, बोले केन्द्र ने उत्तराखण्ड को पांच वर्षों में एक लाख करोड़ की दी विकास योजनाओं की सौगात
Share the news

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। हल्द्वानी दौरे पर आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है और उन्होंने पिछले पांच वर्षों में लगभग एक लाख करोड़ की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृति प्रदान की हैं, जिनमें से अधिकांश परियोजनाओं पर काम पूरा हो गया है और कुछ पर का कार्य तेजी से जारी है। श्री धामी ने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में सड़कों का तेजी से विकास किया जा रहा है। वहीं पहाड़ों में रेल का सपना भी साकार होने के कगार पर है। केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए चारधाम आलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी योजनाओं की सौगात दी है। इससे आने वाले समय में उत्तराखण्ड का आवागमन सुगम हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉

बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, डेढ़ किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, डेढ़ किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

July 27, 2026
महापौर की पहल रंग लाई: व्यापारियों को बड़ी राहत, किराया निर्धारण में संशोधन और निर्माण अनुमति होगी आसान

महापौर की पहल रंग लाई: व्यापारियों को बड़ी राहत, किराया निर्धारण में संशोधन और निर्माण अनुमति होगी आसान

July 27, 2026
स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: रेत में दबकर मजदूर की मौत, लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: रेत में दबकर मजदूर की मौत, लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

July 27, 2026
दो बाघों की रहस्यमयी मौत से सनसनी, टेरिटरी की जंग में गई दोनों की जान!

दो बाघों की रहस्यमयी मौत से सनसनी, टेरिटरी की जंग में गई दोनों की जान!

July 27, 2026

इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 155 किमी के टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के अन्तिम सर्वे को भी मंजूरी दे दी है। इस कार्य के लिए 28 करोड की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने दशकों से लम्बित तराई भाबर की लाइफ लाइन जमरानी बहुददेशीय परियोजना को स्वीकृति देकर उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस परियोजना से तराई भाबर में पेयजल के साथ ही सिंचाई की समस्या भी दूर होगी।

धामी ने कहा कि उनकी सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पं. नारायण दत्त तिवारी जी के कार्यों को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पंतनगर सिडकुल का नाम अब पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम से होगा। हमारी सरकार ने 24 हजार खाली पदों के सापेक्ष लगभग 12 हजार पदों पर प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। शीघ्र ही शेष पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। उन्होने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मे ओपन जिम का शासनादेश जारी कर दिया गया है। साथ ही उत्तराखण्ड गौरव व उत्तराखण्डश्री पुरस्कार भी प्रारम्भ कर दिया गया है।

हल्द्वानी पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम नैनीताल रोड स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि अर्पित की। इसके उपरान्त धामी मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ किया तथा मण्डल स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने राज्य खाद्य योजना के अन्तर्गत आवंटित होने वाले खाद्यान्न पर प्रदेश के राशन विक्रेताओं का लाभांश 18 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति कुन्तल करने की घोषणा की। इसी तरह राज्य कर्मचारियों की भांति निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी उनके बोर्ड के अनुमोदन के उपरान्त 17 से 28 प्रतिशत करने, मिशन ब्लैकटॉप के अन्तर्गत प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की भी घोषणा की। साथ ही हल्द्वानी में आईटी अकादमी प्रारम्भ करने और मिनी स्टेडियम के दर्शक दीर्घा में टीन शेड लगाने तथा बलूटी गांव सड़क मार्ग का नाम स्व. पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम से रखने की घोषणा की।

मुख्यमत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण कई लोगों ने जान गवाई जो अत्यन्त दुखद है। उन्होंने दैवीय आपदा के दौरान लोगों की मदद करने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, जिला प्रशासन तथा स्वयं सेवकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री ने भी कहा कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। श्री मोदी जी के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और इस दशक की शुरुआत में, जो विकास की रफ्तार हमने पकड़ी है,उसको हम आगे भी जारी रखेंगे और उत्तराखण्ड को एक आदर्श राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।

धामी ने कहा हमने आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाओं की मजबूती के लिए 118 करोड का कोविड राहत पैकेज जारी कर दिया है जिससे 7.5 लाख महिलाओं को सीधा लाभ होगा। कार्बेट पार्क में अब महिलायें भी पर्यटकों को सफारी कराते दिख रही हैं। वर्तमान मे आठ महिला गाइड तथा 25 महिला चालक कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में अधिक से अधिक महिलाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाए। विधवा, निशक्त, दिव्यांग महिलाओं के आत्मनिर्भर और स्वरोजगार हेतु मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारम्भ किया है, तीलू रौतेली और आंगनबाडी पुरस्कार की राशि को बढाकर 51 हजार कर दिया गया है। साथ ही नन्दागौरा योजना के तहत 2015 से 2017 तक के वंचित 30 हजार बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए 49 करोड़ की स्वीकृति सरकार ने दे दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Previous Post

मुखानी पुलिस ने चोरी के माल के साथ चोरों को किया गिरफ्तार

Next Post

नाबालिग को अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर कर रहा था शादी, पुलिस ने किया मामल दर्ज

Next Post
नाबालिग को अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर कर रहा था शादी, पुलिस ने किया मामल दर्ज

नाबालिग को अश्लील वीडियो वायरल की धमकी देकर कर रहा था शादी, पुलिस ने किया मामल दर्ज

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In