तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/ हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी- काठगोदाम व जिला प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जारी अभियान आज तीसरे दिन भी जारी रखा।
आज के अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत नवीन मंडी से प्रारंभ हुआ। यह निगम ने अतिक्रमणकारियों के द्वारा अनिश्चित रूप से किए गए अतिक्रमण व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलो को हटाया तथा आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी। अभियान में सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, नायब तहसीलदार हरीश बुद्धिस्ट, चंदन सिंह सिजवाली, वसीम मियां, नगर निगम कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News