बच्चों की कफ सिरप पर औषधि नियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक मेडिकल स्टोर सील, एक का लाइसेंस निलंबित, दो को नोटिस

हल्द्वानी। बच्चों की कफ सिरप की गुणवत्ता और बिक्री में अनियमितताओं की जांच को लेकर औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने रविवार को गौरापड़ाव क्षेत्र में चार मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर चंद मेडिकल स्टोर को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि एक अन्य मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है।

इसके अलावा दो मेडिकल स्टोर्स को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

औचक निरीक्षण के दौरान टीम में उप औषधि नियंत्रक उत्तराखंड हेमंत सिंह नेगी, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट (नैनीताल) और नीरज कुमार (ऊधमसिंहनगर), औषधि निरीक्षक अर्चना (नैनीताल), निधि शर्मा व शुभम कोटनाला (ऊधमसिंहनगर) तथा राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा शामिल रहे। टीम ने यह कार्रवाई बच्चों की कफ सिरप की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की।

Read more

Local News