दर्जनों युवाओ ने आप का थामा दामन

रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। मुखानी रोड कालाढूंगी स्थित सावन काम्प्लेक्स में एनएसयूआई और एबीवीपी से कई युवाओं ने आम आदमी पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता नैनीताल के जिलाध्यक्ष संतोष कबडवाल ने की।

Advertisement

सदस्यता के दौरान पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीड की हड्डी होते है, जिन पर देश टिका होता है।
उन्होंने कहा कि जो युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं, वो पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और जल्द ही जुड़े हुए सभी युवाओं को उनकी जिम्म्मेदारियाँ सौंपी जाएगी।

दर्जनों युवाओ ने आप का थामा दामन

कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, अंकुर शर्मा, जगदीश रौतेला, देव सिंह कार्की आदि लोग उपस्थित थे।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगो में दीपक चौहान
गौरव चौहान, अरीश, अयाज़, पंकज टनकपुर, सुरेन्द्र नाथ, टनकपुर, मुकेश नाथ टनकपुर, संजय बिष्ट टनकपुर, पवन सुनथा टनकपुर, रोहित थापा, सुरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र कोरंगा, वीरू कार्की, गौरव बिष्ट, पवन बिष्ट, अनवर, महेश सिंह बिष्ट, नावेद अंसारी ने सदस्यता ग्रहण की।

दर्जनों युवाओ ने आप का थामा दामन
दर्जनों युवाओ ने आप का थामा दामन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News