Saturday, September 19, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

DM वंदना का एक्शन, लापरवाही पर ईई से मांगा स्पष्टीकरण, खतरे की जद में आ रहे परिवारों को शिफ्ट करने के निर्देश

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
July 3, 2024
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
DM वंदना का एक्शन, लापरवाही पर ईई से मांगा स्पष्टीकरण, खतरे की जद में आ रहे परिवारों को शिफ्ट करने के निर्देश
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। 02 जुलाई की रात्रि से जनपद नैनीताल के पर्वतीय एवं मैदानी भागों में हो रही वर्षा में जनपद के विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत भू-स्खलन, जलभराव आदि के कारण मार्गों एवं आबादी क्षेत्रों में आपदा व राहत-बचाव की स्थिति, नगरीय क्षेत्रों के भू-स्खलन / जलभराव से संवेदनशील स्थानों में तात्कालिक सुरक्षात्मक कार्यों, बंद मार्गों को सुचारू किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा मौके पर तैनात जे.सी.बी. मशीनों आदि का सत्यापन करते हुए तत्काल मार्ग सुचारू किये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिला आपाताकलीन परिचालन केन्द्र, नैनीताल में आकर क्षति एवं राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान डीडीएमओ शैलेश कुमार ने अवगत कराया गया कि जनपद में पिछले 24 घण्टे में सर्वाधिक वर्षा हल्द्वानी में 111 मिमी रिकार्ड की गई है तथा औसत दैनिक वर्षा 46.4 मिमी आंकी गई है। वर्षा/अतिवृष्टि के कारण लोक निर्माण विभाग / पी.एम.जी.एस.वाई. के कुल 14 मार्ग बाधित चल रहे हैं तथा शेरनाला व सूर्यानाले में जल प्रवाह बढ़ने से डावर्जन किया गया है। जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण नालों / गधेरों में जलप्रवाह बढ़ने से होने वाली सम्भावित दुर्घटनाओं को नियंत्रित किये जाने एवं बच्चों की जानमाल की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी ने आज 03 जुलाई, को उप जिलाधिकारियों / खण्ड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों के समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए गए। 

जिला आपाताकलीन परिचालन केन्द्र नैनीताल ने भूस्खलन के कारण लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खण्डों में बन्द मार्गों को सुचारू किये जाने हेतु तैनात जे.सी.बी. मशीनों के चालकों से सीधे दूरभाष के माध्यम से उनकी लोकेशन ज्ञात कराई गई। पी.एम.जी.एस.वाई., काठगोदाम के बंद मार्ग मोरनोला-भीड़ापानी मार्ग को सुचारू किये जाने हेतु तैनात जे.सी.बी. चालक द्वारा अपनी लोकेशन नरतोला बताई गई परन्तु मार्ग के बंद होने के सम्बन्ध में उन्हे कोई सूचना नहीं थी एवं न ही उनके द्वारा मार्ग सुचारू किये जाने का कोई कार्य किया जा रहा था। इसी प्रकार हरीशताल मोटर मार्ग हेतु जे.सी.बी. चालक का विवरण पी.एम.जी.एस.वाई., काठगोदाम द्वारा पूर्व से आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध नहीं कराया गया था। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिशासी अभियंता से  स्पष्टीकरण लिया है। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, नैनीताल को चार्टल लॉज, मल्लीताल में गत वर्ष हुए भूस्खलन से संवेदनशील क्षेत्र को सुरक्षित किये जाने हेतु तत्काल पालीथीन से कवर किये जाने तथा उप जिलाधिकारी, नैनीताल को नायब तहसीलदार, नेनीताल के माध्यम से मौके का निरीक्षण करते हुए संवेदनशील घरों में रह रहे परिवारों को तत्काल अन्यत्र चले जाने हेतु नोटिस निर्गत किये जाने के निर्देश दिए गए।

DM वंदना का एक्शन, लापरवाही पर ईई से मांगा स्पष्टीकरण, खतरे की जद में आ रहे परिवारों को शिफ्ट करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, नैनीताल को पूर्व में दिए गए निर्देशों के द्वारा मानसून सत्र के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में रह रही ऐसी महिलाओं जिनकी प्रसूति अगले 04 माह में due है, से सम्बन्धित ए.एन.एम./ आशा वर्कर के माध्यम से सम्पर्क करते हुए सुरक्षित प्रसव कराए जाने हेतु की जा रही कार्यवाही की दूरभाष के माध्यम से समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल ने अवगत कराया कि ऐसी महिलाओं की सूची तैयार कर समस्त ए.एन.एम./ आशा तथा राजस्व विभाग को उपलब्ध कराते हुए इनकी चिकित्सकीय स्थिति की सतत् निगरानी कराई जा रही है। अतिवृष्टि के दौरान मार्ग बाधित होने अथवा आपदा की अन्य घटना से इनके प्रसव में होने वाली दिक्कतों का आंकलन करते हुए इन्हे कुछ समय पूर्व से ही निकटतम चिकित्सालय में भर्ती किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हुए भूस्खलन / जलभराव की स्थिति का निरीक्षण कर सम्बन्धित नगर निकाय, सिंचाई अथवा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं संसाधनों से तत्काल राहत कार्य कराने एवं किये जा रहे राहत व बचाव कार्यों की प्रगति उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।

DM वंदना का एक्शन, लापरवाही पर ईई से मांगा स्पष्टीकरण, खतरे की जद में आ रहे परिवारों को शिफ्ट करने के निर्देश

इधर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बुधवार को रुसी गांव और बाई पास स्थित कलमठ, सड़क और पेयजल की स्थितियों का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क और कलमठ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने 1 किलोमीटर के भीतर करीब 5 से 6 कलमठ बनाने की बात कही, जिससे सड़कों में टूट फूट या सड़क खराब नहीं हो सके। साथ ही बेहतर गुणवत्ता के साथ कलमठ बनाने बात कही। उन्होंने 15 दिन भीतर सर्वे कर ड्रेनेज कार्य शुरु करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्रैनेज से पहले डामरीकरण नहीं करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को अगले सीजन तक रुसी बाई पास में रुके कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार,ईई लोनिवि रत्नेश सक्सेना समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किया नया आदेश

September 18, 2026
15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

September 18, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण और UPI शुल्क को लेकर सुमित हृदयेश ने उठाए सवाल

अंकिता भंडारी प्रकरण और UPI शुल्क को लेकर सुमित हृदयेश ने उठाए सवाल

September 18, 2026
टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

September 18, 2026
Previous Post

उत्तराखंड में काउंसलिंग से होंगे शिक्षकों के तबादले, शिक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

Next Post

पहाड़ की ओर जाने वाले यात्री ध्यान दें: हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग कल रहेगा बंद, रूट डायवर्ड, जानिए वजह

Next Post
पहाड़ की ओर जाने वाले यात्री ध्यान दें: हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग कल रहेगा बंद, रूट डायवर्ड, जानिए वजह

पहाड़ की ओर जाने वाले यात्री ध्यान दें: हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग कल रहेगा बंद, रूट डायवर्ड, जानिए वजह

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub