Friday, August 14, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

धराली आपदा पर धामी सरकार का सख्त एक्शन: राहत-बचाव युद्धस्तर पर, CM बोले – “हर जान अमूल्य”

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
August 5, 2025
in उत्तरकाशी, उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
धराली आपदा पर धामी सरकार का सख्त एक्शन: राहत-बचाव युद्धस्तर पर, CM बोले – “हर जान अमूल्य”
Share the news

देहरादून। उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की त्रासदी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आंध्र प्रदेश दौरे को तत्काल रद्द करते हुए मंगलवार शाम सीधे देहरादून स्थित आईटी पार्क आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर हालात की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य है” और राहत-बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन, SDRF, NDRF, सेना और अन्य एजेंसियों को समन्वित और तेज़ राहत कार्य सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धराली-हर्षिल क्षेत्र में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद किए जाएं, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने अब तक 130 से अधिक लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों के लिए खाना, दवाइयां, रहने और कपड़ों की व्यवस्था तुरंत की जाए। MI-17 हेलीकॉप्टर की मांग सेना से की जा रही है, ताकि एयरलिफ्ट कर राहत पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉

मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, मचा हड़कंप

मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, मचा हड़कंप

August 14, 2026
हल्द्वानी बाजार के नीचे बिछेगा ड्रेनेज का जाल, नैनीताल रोड से लाइन नंबर-17 तक शुरू होगा आउटफॉल निर्माण

हल्द्वानी बाजार के नीचे बिछेगा ड्रेनेज का जाल, नैनीताल रोड से लाइन नंबर-17 तक शुरू होगा आउटफॉल निर्माण

August 14, 2026
SIR में ‘फार्म-10’ की आपत्तियों पर सपा ने उठाए सवाल, डीएम से जांच की मांग

SIR में ‘फार्म-10’ की आपत्तियों पर सपा ने उठाए सवाल, डीएम से जांच की मांग

August 14, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 जांबाज होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक का ऐलान

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 जांबाज होंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक का ऐलान

August 14, 2026

मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित इलाकों में बिजली और संचार व्यवस्था को मंगलवार रात तक बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने होटल और होमस्टे अधिग्रहण कर बेघर लोगों को तत्काल छत मुहैया कराने की बात कही। खाद्य व स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें मौके पर रवाना कर दी गई हैं, वहीं डॉक्टर्स की मौजूदगी, दवाइयों और पोस्टमार्टम जैसी सभी व्यवस्थाएं स्थल पर करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया कि जो लोग अपने परिवारजनों को खो चुके हैं, सरकार उनके जीवन यापन की पूर्ण जिम्मेदारी उठाएगी। साथ ही पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। आपदा से निपटने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अपर सचिव डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, अभिषेक रोहिल्ला और गौरव कुमार को उत्तरकाशी भेजा गया है, जबकि विनीत कुमार को उत्तरकाशी में कैंप कर निगरानी करने को कहा गया है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे को शासन की ओर से नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

नेताला मार्ग को देर रात खोलने के बाद DM, SP और बचाव टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सचिवों की विशेष टीम को बुधवार सुबह तक धराली-हर्षिल भेजे जाने के निर्देश भी दिए हैं। आपदा पर मुख्यमंत्री का यह तीव्र और सक्रिय रुख यह संकेत देता है कि सरकार हर हाल में राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, DGP दीपम सेठ, सचिव शैलेश बगौली, पंकज पांडे, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

धराली आपदा पर देश के शीर्ष नेताओं की संवेदनाएं: प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख

Next Post

भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार को बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Next Post
पार्षदों की समस्याओं के समाधान को लेकर तीन दिवसीय विशेष कैंप, जिलाधिकारी स्वयं करेंगी सुनवाई

भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बुधवार को बंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In