रामनगर। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर निर्देशो के पालन मे थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग एवं सोशल मीडिया में सतर्क दृष्टि रखते हुए रामनगर पुलिस टीम द्वारा विक्रम सिंह नेगी उर्फ भड्डू पुत्र इन्द्र सिंह नेगी निवासी हिम्मतपुर ठोडियाल पो.अ. सिमलखलिया रामनगर जिला नैनीताल उम्र- 29 वर्ष को सोशल मीडिया में तमंचे के साथ अपनी फोटो का प्रदर्शन करने पर विक्रम सिह को एक अदद तमन्चा और 01 जिन्दा कार0 315 बोर के गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाने में सुसंगत धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उ0नि0 तारा सिंह राणा, हे0का0 अनिल चौधरी, कानि0 विपिन शर्मा शामिल हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/03/19-1024x593.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)