ठेकेदारों का धरना नवे दिन भी जारी

ठेकेदारों का धरना नवे दिन भी जारी

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। धरने के नवे दिन ठेकेदार अपनी मांगों को लेकर काबीना मंत्री बंशीधर भगत से मिले, ठेकेदारों ने अपनी समस्याएं काबीना मंत्री के समक्ष रखकर समस्याओं के समाधान की बात कही, जिस पर काबीना मंत्री ने ठेकेदारों की सभी मांगें सुनी और ठेकेदारों को आश्वासन दिया, की अति शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल को साथ ले जाकर ठेकेदारों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। काबीना मंत्री ने कहां की शासन स्तर पर ठेकेदारों की जो भी मांगे हैं, उनका समाधान निकाला जाएगा।

वही ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा काबीना मंत्री बंशीधर भगत जी के आश्वासन और सहृदयता को देखकर लगता है, अति शीघ्र ठेकेदारों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर ठेकेदार अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराएंगे, तब तक ठेकेदारों का धरना जारी रहेगा और निविदाओं का बहिष्कार जारी रहेगा।

ठेकेदारों का धरना नवे दिन भी जारी

धरने पर मुख्य रूप से योगेश तिवारी, हरीश आर्य, राजेंद्र सिंह नेगी, कैलाश शाह, उमेश जोशी, उमेश पनेरु, पंकज बजेठा, भगवान बिष्ट, बृजमोहन पुरोहित, नारायण सिंह अधिकारी, बृजेश मेहरा, इसरार हुसैन, बालम सिंह बिष्ट, कमल पाठक, मदन सिंह, नीरज प्रजापति सहित

ठेकेदारों का धरना नवे दिन भी जारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News