हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ललित जोशी ने कहा की हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत हिमालयी राज्यो में एक नया उत्साह पैदा करेगी।आलोकतंत्रिक भाजपा की सरकार विपक्षी सरकारों को नोटो और सरकारी बल से गिराती आयी है आज उसी अहंकार की हार हुई है।
उन्होंने कहा मंगाई, बेरोज़गारी और स्वतंत्र पत्रकारीता पर पहरा, भाजपा सिर्फ पूंजीपतियो की सरकार बन के रह गयी है। उसको हिमांचल प्रदेश की जनता ने आईना दिखाया l हिमांचल प्रदेश की जीत उत्तराखंड में कांग्रेस के भविष्य के लिए नगर निकाय एवं लोक सभा की सीटो के लिए निर्णायक साबित होगी।