Monday, September 21, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र मे तेजी से कार्य किया जाएं: मुख्यमंत्री

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
January 4, 2024
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र मे तेजी से कार्य किया जाएं: मुख्यमंत्री
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ऊर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से कार्य किये जाएं। श्री धामी ने कहा कि राज्य में निवेश में तेजी से वृद्धि होगी, इसको ध्यान में रखते हुए गतिमान परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए और प्रयासों की जरूरत है। यह प्रयास किये जाएं कि परियोजनाओं को पूर्ण करने की जो समयावधि है, उस समयावधि के अन्दर पूर्ण हो जाएं। यदि कहीं पर किसी भी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, तो समस्याएं बताई जाएं, उनका उचित समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा से संबंधित जिन प्रस्तावों पर केन्द्र सरकार के स्तर से आवश्यक कार्यवाही होनी है, उनका विस्तृत प्रस्ताव बनाया जाय। उन्होंने समीक्षा के दौरान, निर्देश दिये कि हाइड्रो और सोलर ऊर्जा में उत्पादन को तेजी से बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की अतिरिक्त भूमि पर पर्यटन आधारित गतिविधियों और सोलर के लिए प्राथमिकता के आधार पर उपयोग किया जाए। इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के लिए जिन परियोजनाओं के लिए करार किये गये हैं, उनकी ग्राउंडिग जल्द की जाए। श्री धामी ने लखवाड़ और किशाऊ बहुउदद्शीय परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देते हुए राजस्व वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किये जाएं।

श्री धामी ने पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ़ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) से विद्युत पारेषण तंत्र की मजबूती की दिशा में ध्यान देने को कहा। उन्होंने अल्प, मध्य एवं दीर्घकालिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में हाइड्रो और सोलर ऊर्जा उत्पादन 7513 मिलियन यूनिट है। जिसे 2031 तक 18740 मिलियन यूनिट तक करने का लक्ष्य रखा गया है। 17 मेगावाट की कुल 03 सौर ऊर्जा परियोजनाएं 2024 से शुरू होंगी। 29.25 मेगावाट की कुल 06 परियोजनाएं अक्टूबर 2025 तक शुरू होंगी। जबकि 2026 तक 5.5 मेगावाट की नादेही, 18 की कर्मी कपकोट और 11.5 मेगावाट की बागेश्वर के पास शामा गांव सौर ऊर्जा परियोजना को 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक 21520 करोड़ की परियोजनाओं की ग्राउडिंग हो चुकी है। जिसमें 6780 करोड़ रूपये की जल विद्युत परियोजनाएं, 14670 रूपये करोड़ की पंप स्टोरेज परियोजनाएं और 70 करोड़ रूपये की सौर आधारित परियोजनाएं शामिल हैं। जबकि इन्वेस्टर्स समिट में निवेश के लिए हुए करारों पर 54977 करोड़ रूपये की जल विद्युत, पंप स्टोरेज, सौर आधारित एवं अन्य परियोजनाओं की ग्राउडिंग की कार्यवाही गतिमान है।

ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र मे तेजी से कार्य किया जाएं: मुख्यमंत्री

समीक्षा बैठक में, तिलोथ विद्युत गृह (मनेरी भाली प्रथम चरण) के आरएमयू के बारे में भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। यूजेवीएनएल द्वारा नवाचार के रूप में हाइड्रो काइनेटिक टरबाइन के लिए आई.आई.टी रूड़की के साथ अनुसंधान और विकास कार्य किया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के लिए प्रथम चरण में पथरी मोहम्मदपुर में एक मेगावाट क्षमता का प्लांट स्थापित किया जा रहा है। ‘जीरो इन्वेस्टमेंट/ एक्सपेंस मॉडल’ के आधार पर एक जनवरी 2026 के बाद ऊर्जीकृत परियोजनाओं को ग्लोबल कार्बन काउंसिल के ग्रीनहाउस मिटिगेशन प्रोग्राम में पंजीकृत कर ‘कार्बन क्रेडिट’ जारी करा कर विक्रय करने की प्रक्रिया गतिमान है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष, अवस्थापना अनुश्रवण समिति, विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव, ऊर्जा, आर. मीनाक्षी सुंदरम, एमडी, यूजेवीएनएल, संदीप सिंघल, एमडी, यूपीसीएल, अनिल कुमार, एमडी, पिटकुल, पी.सी.ध्यानी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 PPS अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को मिली नई तैनाती

September 21, 2026
शिमला चोरी का माल रुद्रपुर में बरामद, चार आबकारी कर्मी गिरफ्तार

शिमला चोरी का माल रुद्रपुर में बरामद, चार आबकारी कर्मी गिरफ्तार

September 21, 2026
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

September 21, 2026
यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, ईवी चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन

यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, ईवी चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन

September 21, 2026
Previous Post

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फूफा 24 घंटे के अंदर दून पुलिस की गिरफ्त में

Next Post

मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

Next Post
मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub