Saturday, September 12, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने 530 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
January 28, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
मुख्यमंत्री धामी ने 530 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे
ख़बर शेयर करें -
  • उत्तराखंड को रोजगार के स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर बताया

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित एक समारोह में 530 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 352 स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला एएनएम) और उत्तराखंड वन विकास निगम के 178 स्केलर शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रोजगार को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इसे “उत्तराखंड का रोजगार का कालखंड” करार दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता लागू कर नई मिसाल कायम की है। ऐसे शुभ अवसर पर नियुक्ति पत्र वितरण करना राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ है, बल्कि यह राज्य की स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण सेवाओं को नई ऊंचाई देने वाला कदम भी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहले राज्य में भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार और धांधली आम बात थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे खत्म करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों और कड़े प्रयासों के चलते बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4% की कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के बाद राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी। आयुष्मान योजना के तहत अब तक 58 लाख कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जिससे 11 लाख से अधिक लोगों को 2100 करोड़ रुपये का कैशलेस इलाज मिल चुका है। वहीं, राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने 530 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वन विभाग में स्केलर की नियुक्तियों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राज्य की जैव विविधता को संरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है। स्केलर वनों की सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, वन मंत्री सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार मिले और हर क्षेत्र में विकास हो।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा, 12वीं बार निर्विरोध जीत

दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा का दबदबा, 12वीं बार निर्विरोध जीत

September 11, 2026
2027 से पहले कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, शीलू कुमार और सपना कुमारी ने थामा पार्टी का हाथ

2027 से पहले कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, शीलू कुमार और सपना कुमारी ने थामा पार्टी का हाथ

September 11, 2026
सीजनल इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड-ऑक्सीजन से लेकर दवाओं तक की तैयारी के निर्देश

आयुष्मान कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत, इलाज में परेशानी हो तो सीधे CMO से करें शिकायत

September 11, 2026
आरटीई दाखिलों की अब होगी जमीनी जांच, डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय समिति

7 किमी लालकुआं बाईपास और 8.4 किमी गोला पुल से फोरलेन परियोजना को हरी झंडी

September 11, 2026
Previous Post

भीमताल झील में स्टंटबाजी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, नाव मालिक पर भी कसा गया कानूनी फंदा 

Next Post

गैरहाजिर शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बोर्ड परीक्षा होगी नकलविहीन: डॉ. धन सिंह रावत

Next Post
गैरहाजिर शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बोर्ड परीक्षा होगी नकलविहीन: डॉ. धन सिंह रावत

गैरहाजिर शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बोर्ड परीक्षा होगी नकलविहीन: डॉ. धन सिंह रावत

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub