![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3-2-896x1024.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/पिथौरागढ़। उत्तराखंड में पोस्टल बैलेट में धांधली को लेकर जारी वीडियो के मामले को निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया है और पिथौरागढ़ पुलिस में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड में सोशल मीडिया में पोस्टल बैलेट में धांधली को लेकर कुछ दिन से एक वीडियो जारी हो रहा था। वीडियो में आसपास सेना के जवान खड़े हैं और आरोप है कि एक जवान द्वारा सभी पोस्टल बैलेट पर मुहर लगायी जा रही है। साथ ही जवानों के हस्ताक्षर भी किये जा रहे हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-2.jpeg)
कांग्रेस नेता हरीश रावत की ओर से भी मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जारी किया गया था और चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने को कहा गया था। इस वीडियो के जारी होने के बाद हड़कंप मच गया था और खासकर कांग्रेस नेताओं व उनके समर्थकों में रोष व्याप्त था। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह पिथौरागढ़ के डीडीहाट का है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4-2.jpeg)
पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि डीडीहाट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीपपाल की ओर से मंगलवार को निर्वाचन आयोग व पुलिस को इस मामले में एक शिकायत दी गयी। प्रथमदृष्टया जांच के बाद यह मामला डीडीहाट का पाया गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को डीडीहाट थाना में इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से वीडियो की सच्चाई का पता लगाने व दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये प्रकरण की जांच शुरू कर दी गयी है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6-2.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)