हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी का बाल संप्रेक्षण गृह का बार फिर सुर्खियों में है। पुलिस ने संप्रेक्षण गृह में कार्यरत दो महिला कर्मियों पर दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओ में मामला दर्ज किया है। महिला कर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह में रहने वाली किशोरी को बाहर लेकर जाती थीं, जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/12/haldwani-kotwali.jpg)
बाल कल्याण समिति के सदस्य की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक बाल संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी वहां रह रही एक किशोरी को गृह से कहीं दूसरी जगह लेकर गई थीं। आरोप है कि उस स्थान पर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीड़िता से भी इस मामले में बातचीत की। मामला सामने आया तो सभी अधिकारी दंग रह गए।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/12/VideoCapture_20231216-133322-1024x576.jpg)
जिलाधिकारी नैनीताल
इधर जिलाधिकारी नैनीताल वंदना का कहना है मामला संज्ञान में आने के बाद बीती रात एक टीम वहां चली गई थी, जहां सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में किशोरी के बयान लेकर संबंधित दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)