![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-10-31-at-3.19.43-PM-4-1024x768.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-11-at-1.19.56-PM-1-731x1024.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/नैनीताल। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के लोहाघाट में शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और आठ लोग घायल हो गये। सभी लोग मंदिर से पूजा अर्चना के बाद घर लौट रहे थे।
चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोहाघाट विकासखंड के रेगड़ू गांव निवासी हयात राम व पूरन राम का परिवार व कुछ अन्य ग्रामीण कैलबकरिया मंदिर में पूजा अर्चना के बाद घर लौट रहे थे। रात को एक से डेढ़ बजे के बीच उनका बोलेरो वाहन यूके 01 टीए 1505 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
पुलिस को रात ही सूचना दी गयी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व अश्निशमन विभाग की टीम ने सभी को खाई से बाहर निकाला। विशाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि ममता ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में आठ लोग भी घायल हो गये। सभी को लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना के कारणों को पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-3-1024x758.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/12/रेलवे-स्टेशन-रोड-किदवई-नगर-हल्द्वानी_20241224_130249_0000.png)