हल्द्वानी। कुमाऊं क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ कम होगी, क्योंकि हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल में कैंसर जांच और विशेषज्ञ परामर्श की आधुनिक सुविधा शुरू कर दी गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, कैंसर के अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह (हेड एंड नेक सर्जन) अब नियमित रूप से यहां मरीजों को परामर्श देंगे। खासतौर पर हेड और नेक कैंसर के मामलों में उनकी विशेषज्ञता मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इस नई पहल से स्थानीय स्तर पर ही समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे मरीजों की परेशानियां और खर्च दोनों कम होंगे।
अस्पताल में डॉक्टर की ओपीडी हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि कैंसर के किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय रहते जांच कराएं, क्योंकि शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इस बीमारी का इलाज संभव है। चंदन हॉस्पिटल में शुरू हुई यह सुविधा क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।






