ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा के रहने वाले युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते लगाई फाँसी, मौत

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुखद समाचार सामने आया है, जहां बनभूलपुरा के रहने वाले एक युवक ने फांसी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी से मिली जानकारी के अनुसार आज बनभूलपुरा के इंदिरा नगर छोटी रोड के रहने वाले 30 वर्षीय मोहम्मद नफीस पुत्र मोहम्मद अनीस ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली हैं। वही मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने परिवारिक विवाद के चलते फाँसी लगाई है।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News