ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा क्षेत्र में कबाड़ के ढेर में लगी आग, एक कार जलकर राख

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुःखद समाचार सामने आया है, जहाँ थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत आग लग गई है, जिससे क्षेत्र में हड़कम मच गया। वही मामले की सूचना मिलने मौके पर पहुँची थाना बनभूलपुरा पुलिस एवं दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

ब्रेकिंग न्यूज़- बनभूलपुरा क्षेत्र में कबाड़ के ढेर में लगी आग, एक कार जलकर राख

मिली जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत बरेली रोड स्थित शमा डीलक्स रेस्टोरेंट के पीछे बने शहर के मशहूर कबाड़ व्यापारी एवं पार्षद शाकिर अहमद अंसारी के कबाड़ के गोदाम के पास लगे कूड़े के ढेर में आज सुबह लगभग 6 बजे आग लग गई। बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर के पास खड़ी कबाड़ की एक मारुति 800 का भी आग में जल कर खाक हो गई। इसके साथ ही लाइन नम्बर 16 निवासी मोहम्मद अनस पुत्र मोहल्ले असलम की जेसीबी संख्या यूके 04 एच 2638 के भी आग लगने से 2 टायर व शीशे जल गए है। वही समाचार लिखने तक आग लगने के कारणों का नहीं पता चला हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News