हल्द्वानी। जिला प्रशासन एवं नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ आज गुरुवार से एक बार फिर अभियान शुरू कर दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने बरेली रोड नवीन मंडी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी की। टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया। इस दौरान अंकित बोरा, अनमोल सवाल, तनवीर अहमद, बॉबी, मनु, सूरज व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230119-WA0022-1024x768.jpg?v=1674114857)
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह का कहना है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगातार अभियान जारी रहेगा, इसलिए दुकानदारों व जनता से अपील की जाती है, कि प्रतिबंधित सिंगल प्लास्टिक का उपयोग करना बंद करे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/01/Videoshot_20230119_131540.jpg)
मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ उच्च न्यायालय के आदेश के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णता प्रतिबंधित है, इसलिए जनता व दुकानदारों से अपील की जाती है, कि सिंगल यूज प्लास्टिक तत्काल प्रभाव से बंद कर दे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2023/01/Videoshot_20230119_131442.jpg)
बता दें कि बीते दिनों कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने शहर का पैदल भ्रमण किया था। जिसमें उन्होंने काफी दुकानदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग करते हुए पाया था। जिसके पश्चात कमिश्नर दीपक रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगर आयुक्त को प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)