
कालाढूंगी। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट का भाजपा कालाढूंगी मंडल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान श्री भट्ट ने उनके उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत किया जाने पर मंडल के सभी पदाधिकारी व स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। बता दें कि सोमवार को कालाढूंगी में भारतीय जनता पार्टी के कालाढूंगी मंडल द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय जनता ने भाग लिया। इस दौरान उपाध्यक्ष भट्ट ने आभार जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कतुरा, मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, मंडल महामंत्री हरीश मेहरा, विनोद बुधलाकोटि, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कविता वालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता दीवान बिष्ट, गोपाल बुधलाकोटि, मोहन खोलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी उपस्थित रहे।