हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल की आज 24 जून शुक्रवार को जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा को बूथ, वार्ड, ब्लॉक, शहर एवं जिला स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा की गई। तथा आगामी चुनावों में एक बार फिर मजबूती के साथ भाजपा को जिताने पर ज़ोर डाला गया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220624-WA0026-1024x510.jpg?v=1656080350)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220624-WA0024.jpg)
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी, प्रदेश मंत्री पुष्कर काला, राजेंद्र बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैडा़, मोहन बिष्ट, बंशीधर भगत, दीवान बिष्ट, मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र रौतेला व पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)