Friday, September 18, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

मानसून से पहले उत्तराखंड की तैयारियों का हुआ बड़ा परीक्षण, मुख्यमंत्री धामी ने मॉक ड्रिल से परखी आपदा प्रबंधन की क्षमता

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
July 2, 2026
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
मानसून से पहले उत्तराखंड की तैयारियों का हुआ बड़ा परीक्षण, मुख्यमंत्री धामी ने मॉक ड्रिल से परखी आपदा प्रबंधन की क्षमता
ख़बर शेयर करें -
  • एसईओसी से सवा घंटे तक 13 जिलों की लाइव निगरानी, अधिकारियों को तकनीक आधारित आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत व्यवस्था के दिए निर्देश

देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तराखंड सरकार ने राज्यव्यापी तैयारियों का बड़ा परीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन को केवल राहत और बचाव तक सीमित न रखकर पूर्व तैयारी, जोखिम न्यूनीकरण और आधुनिक तकनीकों के अधिकतम उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे आपदा संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल केवल औपचारिक अभ्यास नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संचार व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और राहत एवं बचाव तंत्र की वास्तविक क्षमता को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रबंधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, डिजिटल मॉनिटरिंग, ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग, सैटेलाइट मॉनिटरिंग और डेटा आधारित जोखिम आकलन जैसी आधुनिक तकनीकों को तेजी से शामिल कर रही है, ताकि संभावित आपदाओं की समय रहते सटीक जानकारी मिल सके और जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों का गंभीरता से विश्लेषण किया जाए और सभी 13 जनपद 72 घंटे के भीतर अपनी विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। उन्होंने आपदा सुरक्षा उपायों और आपातकालीन संपर्क नंबरों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने एसईओसी से करीब सवा घंटे तक मॉक ड्रिल की लाइव निगरानी की और सभी जिलों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति जानी। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर में भारी वर्षा के बाद राहत अभियान, चम्पावत में शारदा नदी के उफान के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन, उत्तरकाशी के नेताला, नरकोटा में भूस्खलन तथा केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने जैसी काल्पनिक आपदा स्थितियों में प्रशासन की प्रतिक्रिया का भी आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों को हर परिस्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (एसडीएमपी) तथा राज्य के सभी 13 जनपदों की जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं (डीडीएमपी) का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व चेतावनी, राहत, बचाव, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए विभागों की भूमिका स्पष्ट करने के साथ राज्य और जिला स्तर पर समन्वित कार्रवाई का मजबूत आधार बनेंगी।

मानसून से पहले उत्तराखंड की तैयारियों का हुआ बड़ा परीक्षण, मुख्यमंत्री धामी ने मॉक ड्रिल से परखी आपदा प्रबंधन की क्षमता

मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अग्निशमन विभाग द्वारा लगाए गए आधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सीबीआरएनई आपदाओं में इस्तेमाल होने वाले अत्याधुनिक उपकरण, डीप डाइविंग सेट, थर्मल इमेजिंग कैमरे, नाइट विजन कैमरे, हाइड्रोलिक कटर, अंडरवाटर ड्रोन और सोनार सिस्टम जैसे आधुनिक संसाधनों का प्रदर्शन किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बरसात में दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले सूखे और जर्जर पेड़ों को समयबद्ध तरीके से हटाने, सभी सीवेज शोधन संयंत्रों (एसटीपी) का सुरक्षा ऑडिट कराने और जनप्रतिनिधियों को आपदा प्रबंधन तैयारियों में सक्रिय रूप से शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन के बीच जाकर संवाद स्थापित करे और आपदा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण सूचना समय पर साझा करे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आपदा के बाद राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक, बेहतर समन्वय और जनभागीदारी के माध्यम से आपदा जोखिम को कम करना तथा उत्तराखंड को देश का सबसे तकनीक-सक्षम और प्रभावी आपदा प्रबंधन मॉडल बनाना है।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किया नया आदेश

September 18, 2026
15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

September 18, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण और UPI शुल्क को लेकर सुमित हृदयेश ने उठाए सवाल

अंकिता भंडारी प्रकरण और UPI शुल्क को लेकर सुमित हृदयेश ने उठाए सवाल

September 18, 2026
टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

September 18, 2026
Previous Post

भारी बारिश के बाद उजाला नगर में नाले का निरीक्षण, अतिक्रमण होंगे चिन्हित, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई

Next Post

डॉक्टरों के तबादलों पर हल्द्वानी में रोष, महिला अस्पताल और बेस अस्पताल से 17 चिकित्सकों के स्थानांतरण का विरोध

Next Post
डॉक्टरों के तबादलों पर हल्द्वानी में रोष, महिला अस्पताल और बेस अस्पताल से 17 चिकित्सकों के स्थानांतरण का विरोध

डॉक्टरों के तबादलों पर हल्द्वानी में रोष, महिला अस्पताल और बेस अस्पताल से 17 चिकित्सकों के स्थानांतरण का विरोध

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub