Saturday, September 19, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

एटीएम लूटकांड का खुलासा, अतंरराज्यीय शातिर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
December 27, 2023
in उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, कुमाऊँ
एटीएम लूटकांड का खुलासा, अतंरराज्यीय शातिर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। उत्तराखंड की ऊधम सिंह नगर पुलिस ने मंगलवार को काशीपुर एटीएम लूट कांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने अतंरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टीएस मंजूनाथ ने बताया कि काशीपुर के चामुंडा कांप्लैक्स के पास हुए एटीएम लूटकांड को एक बेहद शातिर गिरोह ने अंजाम दिया है। यह गिरोह राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा तथा हरिद्वार में अभी तक कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। श्री मंजूनाथ ने बताया कि यह गिरोह पहले सुनसान जगह में स्थित एटीएम की तलाश करता और फिर मौका देखकर हाथ साफ कर लेते थे। घटना के दिन 19 दिसम्बर की देर रात को गिरोह के सदस्य बिना नंबर के स्कार्पियो वाहन से घटना स्थल पर पहुंचे और कुछ ही देर में एटीएम को स्कार्पियो से उखाड़ कर फरार हो गये। लुटेरे एटीएम को भी अपने साथ ले गये। पुलिस को सिटी कन्ट्रोल के माध्यम से सूचना मिली कि चामुण्डा काम्पलेक्स स्थित एसबीआई एटीएम को कुछ लोग काट रहें हैं। कटोरताल प्रभारी निरीक्षक की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लुटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

इसके बाद लुटेरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिले के सभी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी
गयी। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस को घटनास्थल पर बिना नंबर की एक स्कार्पियो दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने इस कार की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम स्कार्पियो का पीछा करते हुए सहारनपुर के थाना गंगोह तक पहुंच गयी। इसके बाद पुलिस ने कार के संदर्भ में जानकारी ली और पता चला कि वाहन का असली नम्बर एचआर-60-डी-6950 है। यहां से पुलिस को महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे। यह भी जानकारी मिली कि गिरोह 10 दिन के अंदर विभिन्न राज्यों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस टीम को यह भी पता चला कि गिरोह के सदस्य काशीपुर क्षेत्र में एक और घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने काशीपुर क्षेत्र में जाल बिछा दिया और गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में नाजिम निवासी ग्राम समसपुर कलॉ, थाना सरसावा, जिला सहारनपुर, उप्र, तासिम उर्फ काला उर्फ पहलवान निवासी बेगीनाजर, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर और शमशुददीन उर्फ शम्शु निवासी ग्राम शाहपुर चौकी, दौलतपुर, थाना गंगोह जिला सहारनपुर शामिल हैं।

एटीएम लूटकांड का खुलासा, अतंरराज्यीय शातिर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

पुलिस को पता चला कि एटीएम लूट कांड में कुल छह बदमाश शामिल थे। आरोपी सबसे पहले एटीएम में लगे कैमरों पर स्प्रे डाल देते थे। इसके बाद स्कार्पियो की मदद से एटीएम को उखाड़ लेते। सुनसान जगह में एटीएम को काटकर पैसे निकाल लेते। आरोपी अभी तक राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उप्र और हरिद्वार में अनेक घटना को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी घटना से पूर्व और बाद में मोबाइल का प्रयोग नहीं करते थे। साथ ही स्कार्पियो वाहन में हर बार फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। अन्य राज्यों की पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गयी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। तासिम उर्फ काला उर्फ पहलवान एक हिस्ट्रीशीटर है और उस पर लगभग दो दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व, कुमाऊं विश्वविद्यालय ने जारी किया नया आदेश

September 18, 2026
15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

September 18, 2026
अंकिता भंडारी प्रकरण और UPI शुल्क को लेकर सुमित हृदयेश ने उठाए सवाल

अंकिता भंडारी प्रकरण और UPI शुल्क को लेकर सुमित हृदयेश ने उठाए सवाल

September 18, 2026
टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

September 18, 2026
Previous Post

हाईकोर्ट से ई-रिक्शा के रूट निर्धारण की लगाई गुहार

Next Post

मुख्यमंत्री दौरे का खनन कारोबारियों ने किया विरोध, पुलिस से हुई नोक झोक

Next Post
मुख्यमंत्री दौरे का खनन कारोबारियों ने किया विरोध, पुलिस से हुई नोक झोक

मुख्यमंत्री दौरे का खनन कारोबारियों ने किया विरोध, पुलिस से हुई नोक झोक

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub