विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने जाना केबिनेट मंत्री भगत का हाल

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का विगत दिनों स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर स्वास्थ्य का हाल जाना एवं कुशल क्षेम पूछी।


विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य का हाल पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अवगत किया कि विगत कुछ दिनों से उनके गले में दर्द की शिकायत थी ।

Advertisement

जिसके चलते मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद चिकित्सकों द्वारा गले की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया है साथ ही कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई है।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी कैबिनेट मंत्री को अपना विशेष ख्याल रखने की बात कही एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने जाना केबिनेट मंत्री भगत का हाल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News