
- वार्ड नम्बर 23 व 24 पर रखेंगे फोकस, समस्याओं के समाधान का किया वादा
हल्द्वानी। शिक्षित व जुझारू व्यक्तित्व के धनी अपने क्षेत्र की समस्याओं के लिए हर समय तैयार रहते हैं। पेयजल, गंदगी, स्वास्थ्य, शिक्षा व मार्गों की बदहाली पर उनका रवय्या हमेशा से विकासोन्मुखी रहा है। साथ ही क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में उनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है। ऐसे ही कुशल व्यक्तित्व के मालिक हैं अलीम अंसारी, जो क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोरोना काल में भी समाजसेवा के क्षेत्र में वे खासे सक्रिय रहे और उन्होंने क्षेत्र में व्यक्तिगत तौर पर लोगों की सहायता की। अलीम अंसारी आने वाले नगर निकाय चुनावों पर अपना फोकस किये हुए हैं। वे वार्ड नम्बर 23 व 24 से भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं। उनके अनुसार क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है जिनमें पेयजल, गंदगी व आंतरिक मार्गों में सीवर लाइन की समस्या है। साथ ही क्षेत्र में मार्गों की बदहाली भी एक समस्या है।






अलीम अंसारी ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना अमल में लायी जायेगी। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा को फोकस में रखते हुए वार्ड में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही क्षेत्र में जो मतदाता तकनीकी कारणों या स्थानपरिवर्तन के कारण अपना मतदाता पहचान पत्र नहीं बना पाते हैं, उनके लिए बीएलओ और स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से उनका मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए घर-घर दस्तक देकर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उनका कहना था कि लोगों के आवागमन में जाने के लिए मार्गों में जो अवरोध हैं, उनका समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। इसके अलावा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ ही उनका फोकस युवाओं को उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करना होगा। विदित हो कि अलीम अंसारी स्वयं उच्च शिक्षित हैं और 1992 में एमबीपीजी कॉलेज में कामर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वे हल्द्वानी नगर पालिका के वार्ड नम्बर 18 से 2003 व 2008 में सभासद का चुनाव लड़ चुके हैं।

