Sunday, June 7, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

‘अभ्युदय 2025’: आतिथ्य उद्योग के उभरते सितारों का मंच, आम्रपाली विश्वविद्यालय में हुआ भव्य समापन

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
February 22, 2025
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
‘अभ्युदय 2025’: आतिथ्य उद्योग के उभरते सितारों का मंच, आम्रपाली विश्वविद्यालय में हुआ भव्य समापन
Share the news

हल्द्वानी। आम्रपाली विश्वविद्यालय के होटल प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित उन्नीसवीं राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी टैलेंट हंट प्रतियोगिता ‘अभ्युदय 2025’ का भव्य समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 20 से अधिक संस्थानों ने भाग लिया, जहां प्रतिभागियों ने अपने कौशल और नवाचार से आतिथ्य उद्योग के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दो दिवसीय आयोजन में भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कुलिनरी प्रतियोगिता, हाउसकीपिंग स्किल, पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी, बार टेंडिंग, हॉस्पिटैलिटी क्विज, मास्टर शेफ मिस्ट्री बास्केट जैसी अनेक श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। समारोह का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रतिकुलपति प्रो. एस.के. सिंह, निर्णायक मंडल एवं विभागाध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉

अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

अमेजन डिलीवरी स्टोर में भीषण आग, अंदर सो रहे दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

June 6, 2026
नैनीताल में फायर सेफ्टी ऑडिट: 23 संस्थानों का हुआ अग्नि सुरक्षा ऑडिट

नैनीताल में फायर सेफ्टी ऑडिट: 23 संस्थानों का हुआ अग्नि सुरक्षा ऑडिट

June 5, 2026
फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 65 कारतूस बरामद

फर्जी हथियार लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 65 कारतूस बरामद

June 5, 2026
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से गूंजा हल्द्वानी, दरगाह और स्कूल परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से गूंजा हल्द्वानी, दरगाह और स्कूल परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण

June 5, 2026

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सी.एल. ढींगरा, सचिव नरेंद्र ढींगरा, सीईओ डॉ. संजय ढींगरा एवं कोषाध्यक्ष बिंदू चावला ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और सफल आयोजन के लिए होटल प्रबंधन विभाग की टीम की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी दक्षता का परिचय देते हुए भारतीय क्षेत्रीय व्यंजन, जैसे गोरखा, बंगाली, चेट्टीनाड, चंपारण, केरल, मणिपुरी, हैदराबादी, कश्मीरी, उत्तराखंडी, बिहारी, राजस्थानी, पंजाबी और अवध क्यूज़ीन प्रस्तुत किए। वहीं, हाउसकीपिंग प्रतियोगिता में फूलों की सजावट, तौलियों से कलात्मक आकृतियाँ बनाने और घड़ों व सुराहियों की सजावट में विशेष कौशल का प्रदर्शन किया गया। पेस्ट्री एवं कन्फेक्शनरी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के डेज़र्ट और केक सजावट ने निर्णायकों को प्रभावित किया, जबकि बार टेंडिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने जगलिंग कौशल और सिग्नेचर कॉकटेल से सबका मन मोह लिया।

इसके अलावा, ‘ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ वेस्ट टू वंडरफुल’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से नई और आकर्षक कलाकृतियाँ बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अध्ययन प्रतियोगिता में आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग से जुड़ी केस स्टडीज़ हल करने की प्रतिभा को परखा गया। अंतर्राष्ट्रीय कुलिनरी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कॉन्टिनेंटल, जापानी, चाइनीज, वियतनामी, फ्रेंच, थाई और हवाइयन व्यंजनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, ‘ड्रेस द केक’ प्रतियोगिता में आकर्षक केक डेकोरेशन की झलक देखने को मिली। ब्रेन ट्विस्टर हॉस्पिटैलिटी क्विज में प्रतिभागियों ने आतिथ्य उद्योग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी बुद्धिमत्ता साबित की। मास्टर शेफ मिस्ट्री बास्केट प्रतियोगिता में बिना पूर्व जानकारी के दिए गए कच्चे माल से स्वादिष्ट और इनोवेटिव व्यंजन बनाकर प्रतियोगियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया।

इस आयोजन में प्रतिष्ठित आतिथ्य और पर्यटन उद्योग के विशेषज्ञ, जैसे शेफ विवेक सागर (टीएचएससी), शेफ जय कुमार भसीन (रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल), शेफ शैलेन्द्र सिंह (प्राइड होटल समूह), शेफ गोपाल किशोर (यूनीलीवर फूड), मुकेश विष्ट (मोनिन), नबीरूल बिस्वास (आईटीसी फॉर्च्यून होटल), नितिन दुम्का (सैन्टिनी रेस्टोरेंट, कनाडा) और मनीष सती (बारटेंडिंग मैनेजमेंट) ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों को मूल्यवान सुझाव दिए। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आईएचएम मेरठ, आईएचएम देहरादून, आम्रपाली विश्वविद्यालय, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा, सीएचटीएस लखनऊ, एफसीआई अलीगढ़, जीआईएचएम देहरादून और पाल कॉलेज के प्रतिभागियों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने व्यावसायिक एवं व्यवहारिक ज्ञान को लगातार बढ़ाते रहना चाहिए, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। उन्होंने सभी प्रायोजकों, निर्णायकों, प्रतिभागी संस्थानों और आयोजन टीम को बधाई दी। होटल प्रबंधन विभाग के डीन प्रो. प्रशांत शर्मा ने कहा कि ‘अभ्युदय’ का उद्देश्य छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के आतिथ्य कौशल का प्रदर्शन करने और विशेषज्ञों से सीखने का एक अनूठा मंच प्रदान करना है। आम्रपाली विश्वविद्यालय पिछले 19 वर्षों से इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन करता आ रहा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सी.एल. ढींगरा ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताई और सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षक एवं छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Previous Post

काठगोदाम बायपास मार्ग निर्माण की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

Next Post

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती, मानकों के उल्लंघन पर दो रेस्टोरेंट सील

Next Post
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती, मानकों के उल्लंघन पर दो रेस्टोरेंट सील

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सख्ती, मानकों के उल्लंघन पर दो रेस्टोरेंट सील

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In