एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव: पांचवें राउंड में अभिषेक गोस्वामी की बढ़त बरकरार

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। पांचवें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद एबीवीपी प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने 112 वोट हासिल कर 54 वोट की बढ़त बना ली है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कमल बोरा को 86 वोट मिले, जबकि मोहम्मद अरशद को 20 वोटों पर संतोष करना पड़ा। लगातार बढ़त के साथ अभिषेक गोस्वामी की जीत की संभावना और मजबूत होती दिख रही है।

Read more

Local News