- मरीज सुरक्षा, गुणवत्ता और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के उच्च मानकों पर खरा उतरा हल्द्वानी का अस्पताल, उत्तराखंड में बढ़ी पहचान
हल्द्वानी। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हल्द्वानी स्थित चन्दन हॉस्पिटल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पाँच प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हेल्थकेयर मान्यताएँ एवं प्रमाणन प्राप्त किए हैं। मरीजों की सुरक्षा, गुणवत्तापूर्ण उपचार, आधुनिक चिकित्सा व्यवस्थाओं और नैतिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मिली यह उपलब्धि अस्पताल के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है। अस्पताल को एनएबीएच (NABH) एक्रिडिटेशन, एनएबीएल (NABL) मान्यता, डायलिसिस सेवाओं के लिए क्वालिटी एक्रिडिटेशन इंस्टीट्यूट (QAI) प्रमाणन, सीएसएसडी (CAHO) सर्टिफिकेशन तथा एनएबीएच इमरजेंसी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। ये सभी प्रमाणन अस्पताल में मरीज सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, प्रयोगशाला सेवाओं की गुणवत्ता, आपातकालीन तैयारियों और स्टेरिलाइजेशन प्रक्रियाओं के उच्चतम मानकों के पालन की पुष्टि करते हैं।
चन्दन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के सामूहिक प्रयास, समर्पण और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल भविष्य में भी सुरक्षित, पारदर्शी, किफायती और एविडेंस-बेस्ड चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इन मान्यताओं का सबसे बड़ा लाभ मरीजों को मिलेगा, क्योंकि इससे उपचार की गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इलाज, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों के अधिकारों को प्राथमिकता दी जाती है। चन्दन हॉस्पिटल ने इस उपलब्धि के लिए अपने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों, क्वालिटी विभाग, संक्रमण नियंत्रण टीम और प्रशासनिक कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। अस्पताल लगातार आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर सेवाओं और मरीज-केंद्रित सुविधाओं के विस्तार पर कार्य कर रहा है।





