हल्द्वानी। बनभूलपुरा के बहुचर्चित रेलवे भूमि प्रकरण में आज सुप्रीम कोर्ट में मुख्य याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी सहित अन्य याचिकाकर्ताओं की याचिकाओं पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष मामला सूचीबद्ध था। सूत्रों के अनुसार अदालत ने संक्षिप्त बहस के बाद मामले की अगली सुनवाई में विस्तृत रूप से सुनवाई करने की बात कही है।
हालांकि, फिलहाल अगली तारीख घोषित नहीं की गई है, जिसके चलते पक्षकारों और स्थानीय लोगों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हुई हैं। मामले से जुड़े पक्षकारों और स्थानीय निवासियों के लिए यह सुनवाई बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आगे की विस्तृत जानकारी और अगली तारीख का इंतजार जारी है।







