हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने कुल 1738 मत प्राप्त कर एनएसयूआई के प्रत्याशी कमल बोरा को 145 वोटों के अंतर से मात दी, जिन्होंने 1593 मत हासिल किए। जीत के साथ ही गोस्वामी की लगातार मजबूत पकड़ और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।







