हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 13वें राउंड में भी अभिषेक गोस्वामी ने अपनी बढ़त कायम रखी। इस राउंड में गोस्वामी को 68 मत मिले, जबकि कमल बोरा को 67 मत हासिल हुए। कुल गणना के अनुसार गोस्वामी लगभग 123 मतों की बढ़त के साथ अपने जीत के करीब हैं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।







