हल्द्वानी। महिला सुरक्षा और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने पालीशीट चौराहा, पाठक जनरल स्टोर के पास फुटपाथ पर बंगाली मूल के लोगों द्वारा अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को हटाकर रास्ता खाली कराया। यह कदम बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए उठाया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि इस स्थान पर अवैध गतिविधियों को लेकर क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके साथ ही पालीशीट स्थित नैनी वैली स्कूल के पास भी अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की गई।






