Wednesday, August 5, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

मुख्यमंत्री ने देवीधुरा में बग्वाल मेले में की शिरकत, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
August 19, 2024
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, चम्पावत
मुख्यमंत्री ने देवीधुरा में बग्वाल मेले में की शिरकत, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
Share the news

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाकर राज्य की खुशहाली और तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री ने चार खाम सात थोक के बीच फलों और फूलों से खेले जाने वाले विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध का भी आनंद लिया। इस वर्ष पाषाण युद्ध करीब 11 मिनट तक चला। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रीठा में रतिया नदी पर बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य और वैकल्पिक एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही, मानसखण्ड कॉरीडोर के अंतर्गत वाराही मंदिर के छूटे हुए अवस्थापना कार्यों को शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए देवी-देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि देवीधुरा के ऐतिहासिक और रमणीय क्षेत्र में आकर उन्हें अभिभूत महसूस हो रहा है। बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है, जो हमारी संस्कृति को बढ़ावा देने और उसका संवर्धन करने का कार्य करता है। उन्होंने जोर दिया कि पुरानी परंपराओं को निभाने और आगे बढ़ाने की ऊर्जा आने वाली पीढ़ी को मिलती रहनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का वास है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और पौराणिक स्थलों के संवर्धन के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है, और देवीधुरा भी इस मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि चार धामों के साथ-साथ मानसखंड के मंदिरों को रोपवे से जोड़ने का कार्य जारी है और माँ पूर्णागिरि धाम को भी रोपवे से जोड़ा जा रहा है। मानसखंड यात्रा के तहत विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शासन ने बदले प्राचार्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशक

उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शासन ने बदले प्राचार्य और चिकित्सा शिक्षा निदेशक

August 3, 2026
नाबालिग की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज खुलासा, अपहरण की कहानी निकली झूठी

नाबालिग की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज खुलासा, अपहरण की कहानी निकली झूठी

August 3, 2026
महापौर की पहल रंग लाई: व्यापारियों को बड़ी राहत, किराया निर्धारण में संशोधन और निर्माण अनुमति होगी आसान

6 अगस्त को होगी हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड की बैठक, नामित पार्षदों का होगा शपथ ग्रहण

August 3, 2026
SIR संबंधित प्रपत्रों की कालाबाज़ारी पर विधायक सुमित हृदयेश का प्रशासन को अल्टीमेटम

SIR संबंधित प्रपत्रों की कालाबाज़ारी पर विधायक सुमित हृदयेश का प्रशासन को अल्टीमेटम

August 3, 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मंदिरों के संवर्धन के साथ ही कृषि, दुग्ध उत्पादन, शिक्षा, बागवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। चंपावत महाविद्यालय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप में विकसित किया जा रहा है, और चंपावत मुख्यालय में एआरटीओ का उप कार्यालय खोला गया है। राज्य सरकार उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक कलाकार गिरीश बरगली द्वारा तैयार “जय मां वाराही” वीडियो को भी लॉन्च किया और हेलीपेड के निकट जीआईसी परिसर देवीधुरा में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, उपाध्यक्ष सेतु राजशेखर जोशी, वाराही मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

हल्द्वानी हिंसा: बंदियों को विभिन्न जेलों में किया शिफ्ट

Next Post

भारी बारिश की चेतावनी, 20 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

Next Post
रेड अलर्ट: 4 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी, आदेश जारी

भारी बारिश की चेतावनी, 20 अगस्त को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In