पौड़ी। थलीसैंण में नशे के आगोश मे मां की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप बंदूली ने थाना थलीसैण में एक शिकायती पत्र देकर अनिल ढौढ़ियाल निवासी ग्राम-गड़कोट पर लड़ाई झगड़ा कर रामेश्वरी देवी को लकड़ी से पीटकर अधमरा करने और उनकी मौत हो जाने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उनके तहरीर के आधार पर अनिल ढौंढियाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने घटना के खुलासे के लिए जांच टीम का गठन किया। थाना थलीसैंण के थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच कर आरोपी अनिल को ग्राम गडकोट के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं मोबाइल फोरेंसिक यूनिट श्रीनगर द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रीना वर्मा, आरक्षी विनोद नेगी, देवेंद्र नेगी, मनोज व होमगार्ड विजय व जितेंद्र षामिल रहे।