Saturday, January 24, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

उप्र के अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो सदस्य गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
October 18, 2023
in उत्तराखंड, उधम सिंह नगर, कुमाऊँ
उप्र के अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो सदस्य गिरफ्तार
Share the news

काशीपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पुलिस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया तथा इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।
ऊधम सिंह नगर के एसएसपी टीएस मंजूनाथ ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इसी महीने विगत आठ अक्टूबर को काशीपुर और आईटीआई थाना के अंतर्गत प्रकाश सिटी और रायॅल एंक्लेव नामक पॉश कालोनियों में एक साथ कई घरों से चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर दोनों थानों की एक संयुक्त टीम बनायी। सबसे पहले पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली। इसमें एक होंडा कार संख्या यूके 07 एएस 2926 मौके पर दिखायी दी। इसके बाद पुलिस ने होंडा कार की तलाश शुरू कर दी। कार की तलाश में उप्र के स्योहारा, नूरपुर, धनौरा, गजरौला तक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से उप्र के गजरौला तक कार का पीछा किया। पुलिस को आगे पता चला कि कार ने गजरौला में यूके 07 एएस 2926 की नंबर प्लेट बदल कर डीएल 3सीबीए 5279 लगा दी। गजरोला टोल प्लाजा पर पुलिस ने वाहन के फास्ट टैग कार्ड की तलाशी ली तो वाहन सुरेन्द्र सिंह जट्टारी रोड, जहांगीरपुरी, ऊधमसिंह नगर एवं हाल पता सिद्धार्थ बिहार, ब्रह्मपुत्र एंक्लेव, 102 ब्लॉक 16 विजय नगर गाजियाबाद के नाम प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस के लिये आरोपी की तलाश आसान हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉

कटे अंगूठे को मिली नई ज़िंदगी, चंदन हॉस्पिटल ने रचा चिकित्सा का चमत्कार

कटे अंगूठे को मिली नई ज़िंदगी, चंदन हॉस्पिटल ने रचा चिकित्सा का चमत्कार

January 24, 2026
वर्दी घोटाले पर सख्त धामी, दिए DIG के निलंबन के आदेश, होमगार्ड्स विभाग में खरीद घोटाले पर कड़ा प्रहार

वर्दी घोटाले पर सख्त धामी, दिए DIG के निलंबन के आदेश, होमगार्ड्स विभाग में खरीद घोटाले पर कड़ा प्रहार

January 24, 2026
बर्फबारी और बारिश के चलते स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, 24 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित

बर्फबारी और बारिश के चलते स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, 24 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित

January 23, 2026
हल्द्वानी में PM स्वनिधि योजना के तहत 35 स्ट्रीट वेंडरों को मिला ऋण, महापौर ने आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान

हल्द्वानी में PM स्वनिधि योजना के तहत 35 स्ट्रीट वेंडरों को मिला ऋण, महापौर ने आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान

January 23, 2026

पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र सिंह और उसके साथी राहुल निवासी नगला कटक, खाना बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर, उप्र को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मंजूनाथ ने बताया कि आरोपी अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली एवं गाजियाबाद में चोरी के 14 अभियोग पंजीकृत हैं। यही नहीं आरोपी रेकी कर पहले घर की तलाश करते हैं और उसके बाद आठ से दस मिनट में घर पर धावा बोलकर बेशकीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते हैं। आरोपियों ने काशीपुर थाना और आईटीआई थाना क्षेत्र में एक ही दिन में कई घरों को खंगाल कर बेशकीमती सोन-चांदी और हीरे के आभूषण चोरी कर लिये थे। आरोपियों के पास से चार लाख रूपये और चोरी गये आभूषण भी बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों के गिरोह में कौन कौन सदस्य शामिल हैं। श्री मंजूनाथ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। साथ ही आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी अमल में लायी जायेगी।

Previous Post

भाजपा नेता सुरेश भट्ट ने संभाला कार्यभार, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Next Post

प्रतिबंधित पॉलीथिन की थैलियों पर पूर्ण रोक लगाये सरकार: हाईकोर्ट

Next Post
फर्जी शिक्षक प्रकरण में हाईकोर्ट सख्त, मांगी प्रगति रिपोर्ट

प्रतिबंधित पॉलीथिन की थैलियों पर पूर्ण रोक लगाये सरकार: हाईकोर्ट

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-Nivesh_UK.mp4

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
कटे अंगूठे को मिली नई ज़िंदगी, चंदन हॉस्पिटल ने रचा चिकित्सा का चमत्कार

कटे अंगूठे को मिली नई ज़िंदगी, चंदन हॉस्पिटल ने रचा चिकित्सा का चमत्कार

January 24, 2026
वर्दी घोटाले पर सख्त धामी, दिए DIG के निलंबन के आदेश, होमगार्ड्स विभाग में खरीद घोटाले पर कड़ा प्रहार

वर्दी घोटाले पर सख्त धामी, दिए DIG के निलंबन के आदेश, होमगार्ड्स विभाग में खरीद घोटाले पर कड़ा प्रहार

January 24, 2026
बर्फबारी और बारिश के चलते स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, 24 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित

बर्फबारी और बारिश के चलते स्कूल-आंगनवाड़ी बंद, 24 जनवरी को एक दिन का अवकाश घोषित

January 23, 2026
हल्द्वानी में PM स्वनिधि योजना के तहत 35 स्ट्रीट वेंडरों को मिला ऋण, महापौर ने आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान

हल्द्वानी में PM स्वनिधि योजना के तहत 35 स्ट्रीट वेंडरों को मिला ऋण, महापौर ने आत्मनिर्भर बनने का किया आह्वान

January 23, 2026

Recent News

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Backlink Paneli Yerden ısıtma Seo hizmeti Yerden Isıtma Bahçelievler Boşanma Avukatı Beylikdüzü Boşanma Avukatı bahcelievler bosanma avukat hukuk surec nafaka velayet huzur adalet beylikduzu bosanma avukat anlasma cekisme arabuluculuk hiz kalite bahcelievler bosanma avukat alan hizmet muvekkil hizli gizli beylikduzu bosanma avukat nafaka velayet mal paylasim unsur yardım destek bahcelievler bosanma avukat guven talep hakim savcı karar surec muvekkil bahcelievler bosanma avukat guven talep hakim savcı karar surec muvekkil beylikduzu bosanma avukat hak mahkeme hizmet kalite dava dosaya bahcelievler bosanma avukat profesyonel guven kalite hizmet mahkeme dava dosya inceleme beylikduzu bosanma avukat nafaka velayet mal paylasim unsur yardım destek matbet betnano marsbahis marsbahis vdcasino