हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के धारदार हथियार से गला रेल दिया है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला को अपने कब्ज़े में लेकर अस्पताल पहुँचाया।

पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र धौनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं० 31 इंदिरानगर हल्द्वानी में रहने वाले यूनुस ने अपनी पत्नी सिमा खान का धारदार हथियार से गला रेत दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने दलबल के साथ मौके पर पहुँचकर महिला को अपने कब्ज़े में लिया और सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि से प्रतीत होता है कि महिला की मृत्यु हो गई है, लेकिन डॉक्टरों की जानकारी से बाद ही कोई स्पष्ट सूचना दी जा सकती है। इधर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि इंदिरानगर में हुए हत्यकांड में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है, तथा अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।






