यूथ कांग्रेस ने उपनल कर्मियों के समर्थन में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने उपनल कर्मियों के समर्थन में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने उपनल कर्मियों के समर्थन में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स के नेतृत्व में उपनल कर्मचारियों की हड़ताल के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड को एसडीएम हल्द्वानी के माध्यम से भेजा।

Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिंस ने कहा कि डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय के 695 कर्मचारी 2 सितंबर से हड़ताल में है, एक समान वेतन व नियमतिकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत है, किन्तु राज्य सरकार का इस विषय पर मौन रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वही जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह गौनिया ने कहा कि एक संस्था के 695 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से संस्था के कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।

यूथ कांग्रेस ने उपनल कर्मियों के समर्थन में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

प्रदेश सचिव राजू रावत व विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कठायत ने कहा कि राज्य सरकार को तत्कालीन उपनल कर्मचारियों की मांगों मांग कर हड़ताल खुलवानी चाहिए, पूर्व की कांग्रेस सरकार ने 20 जुलाई 2016 को ही नियमितीकरण का आदेश पारित किया था उस पर अभी तक अमल नहीं हो पाया है।

इस दौरान तरनप्रीत सिंह, मोकिन सैफी, मनीष चौहान, सानू अल्वी, प्रदीप नेगी, मानस बेलवाल, जीवन बिष्ट, हेमंत कुमार, सूरज, सुमित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यूथ कांग्रेस ने उपनल कर्मियों के समर्थन में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने उपनल कर्मियों के समर्थन में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News