![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/08/Lameha-10x2-2-1024x344.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-7-1024x758.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विगत 22 अगस्त को पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय में एक निजी अस्पताल में काम करने वाले सुमित सिंह की मौत का मामला सामने आया था। हत्या का आरोप मृतक की पत्नी मनीषा पर लगाया गया था। पुलिस ने 24 अगस्त को अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी।
कोतवाल प्रभात कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मिले साक्ष्यों के आधार पर महिला को देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे आज अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2021/08/WhatsApp-Image-2021-08-19-at-5.44.23-PM-3-1024x680.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)