- नई सीरीज के खास नंबरों के लिए लोगों में दिखा जबरदस्त क्रेज, आरटीओ की नीलामी से बढ़ा राजस्व
हल्द्वानी। परिवहन विभाग की नई वाहन पंजीकरण सीरीज UK 04 AT के वीआईपी नंबरों की खुली नीलामी में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि रविवार को आयोजित नीलामी में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना वीआईपी नंबर UK 04 AT 0001, जो रिकॉर्ड 5 लाख 3 हजार रुपये में नीलाम हुआ।
इसके अलावा वीआईपी नंबर 0003 को 1 लाख 30 हजार रुपये तथा 0009 को 35 हजार रुपये में खरीदा गया। विभाग के अनुसार कई अन्य पसंदीदा नंबर भी अपने बेस प्राइस और उससे अधिक कीमत पर नीलाम हुए। वीआईपी नंबरों की इस नीलामी से परिवहन विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। आरटीओ प्रशासन ने बताया कि लोगों में फैंसी और वीआईपी नंबरों को लेकर लगातार बढ़ता क्रेज देखने को मिल रहा है, जिसके चलते हर नई सीरीज की नीलामी में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है।







