हल्द्वानी विधानसभा से आप के प्रबल दावेदार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कार्यकर्ताओं ने की वर्मा को प्रत्याशी बनाने की मांग

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। उत्तराखंड में आगामी वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए सभी राष्ट्रीय व राज्य पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच आम आदमी पार्टी दिल्ली में सरप्लस सरकार चलाने के बाद अब उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आज़माने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं।

उत्तराखंड की हॉट सीटों में शुमार हल्द्वानी सीट में भी वर्तमान समय मे सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच काफी कशमश चल रही हैं, कि किसको आगामी विधानसभा का टिकट मिलेगा और चुनावी मैदान में उतरेगा।

इसी क्रम में आम आदमी पार्टी से हल्द्वानी विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी व मांग कर रहे उत्तराखंड आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रामसरन वर्मा के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक नैनीताल रोड स्थित अपने कार्यालय में की। जिसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा एक स्वर होकर रामसरन वर्मा को हल्द्वानी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।

साथ ही बैठक में आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि रामसरन वर्मा एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं, जिनकी उत्तराखंड सहित यूपी तक भी व्यापारिक प्रतिष्ठा है। उनका कहना है कि वर्मा एक सामाजिक व निष्ठावान व्यापारी के तौर पर अपनी एक अलग पहचान रखते है। ऐसे व्यक्ति को आम आदमी पार्टी का हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया जाना आम आदमी पार्टी के हित में होगा।

हल्द्वानी विधानसभा से आप के प्रबल दावेदार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कार्यकर्ताओं ने की वर्मा को प्रत्याशी बनाने की मांग
रामसरन वर्मा

वही हल्द्वानी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रबल दावेदार रामसरन वर्मा के द्वारा बताया गया कि विगत दिनों गढ़वाल दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा बताया गया कि आम आदमी पार्टी की तरफ से नियुक्त विधानसभा प्रभारी को विधानसभा का टिकट मिलेगा ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा पार्टी के लिए जो उचित होगा और जमीनी स्तर पर जिसका काम जनता के बीच अच्छा होगा उसे ही आम आदमी पार्टी का टिकट दिया जाएगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि हल्द्वानी विधानसभा से आम आदमी पार्टी का टिकट मुझे मिलेगा।

हल्द्वानी विधानसभा से आप के प्रबल दावेदार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, कार्यकर्ताओं ने की वर्मा को प्रत्याशी बनाने की मांग

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News